हरियाणा की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड 2017

भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब जीता है। चीन में 18 नवंबर को मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया, इसमें 118 प्रतिभागी शामिल थे। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं मिस इंग्लैंड। हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया 2017 एवं मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता था।
डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मनुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। भारत से 17 वर्ष बाद किसी मिस वर्ल्ड का ख़िताब मिला है, इससे पहले ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डियाना हेडन तक अब तक छह भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।

0 comments:

Post a Comment