सक्षम हरियाणा अभियान

सक्षम हरियाणा अभियान (Saksham Hariyana Abhiyan 2017): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार को बढ़ाने के लिए सक्षम हरियाणा नामक के अभियान शुरू करने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार का यह अभियान एक जन अन्दोलन के रूप में चलाया जायेगा। इस अभियान हेतु राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शिक्षा, कौशल विकास, और औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों के साथ आयोजित एक बैठक में फैसला लिया गया। सक्षम हरियाणा अभियान हेतु मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में प्रतिभा विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की।
हरियाणा सरकार का यह प्रकोष्ठ विभाग चार विभागों के साथ मिलकर काम करेगा। जिसके अन्तर्गत उच्चतर शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और कौशल औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग अन्य शामिल हैं। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य स्कूलों में 80 प्रतिशत ग्रेड स्तर की क्षमता हासिल करना और आने वाले दो वर्षो में प्रदेश के युवाओं को दो लाख से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

0 comments:

Post a Comment